Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: भेरूजी गली में कपड़े की दुकान में लगी आग, मची अफरा तफरी

India-1stNews




बीकानेर: भेरूजी गली में कपड़े की दुकान में लगी आग, मची अफरा तफरी


बीकानेर। शहर की कोटगेट थाना इलाके में दो अलग-अलग जगह आग लगने से अफरा तफरी मच गई है। जानकारी मिली है कि तोलियासर भेरूजी की गली में स्थित पृथ्वी मार्केट में कपड़े की दुकान में आग लगी है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा हैं। आग की सूचना के बाद कोटगेट थानां पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन सेवा को बुलाया। तंग गली में मार्केट होने के कारण आग बुझाने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग से हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया हैं। उधर रानीबाजार औधोगिक इलाके में भी एक दाल मिल में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने की जानकारी मिली हैं।गौरतलब रहे कि पिछले दो दिनों में आगजनी की यह तीसरी बड़ी घटना हैं। इससे पहले मंगलवार देर रात भी बड़ा बाजार में दो गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562