Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दिनदहाड़े दो घरों से नकदी-जेवर पर हाथ साफ, पुलिस और डॉग स्क्वायड पहुंची मौके पर

India-1stNews




बीकानेर: दिनदहाड़े दो घरों से नकदी-जेवर पर हाथ साफ, पुलिस और डॉग स्क्वायड पहुंची मौके पर

बीकानेर@ भीषण गर्मी और लू का फायदा उठाकर बज्जू कस्बे में चोरों ने अब रात की जगह दिन में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद कि गुरुवार दोपहर में बज्जू कस्बे के मानकासर सड़क के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास दो घरों में अज्ञात चोरों ने की सेंधमारी लाखों रुपए के आभूषण और नकद चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना की सूचना बज्जू पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बज्जू पुलिस ने बीकानेर से डॉग स्क्वायड व एमओबी टीम को बुलाया जो दोपहर बाद बज्जू पहुंची व घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

बज्जू थाना प्रभारी आनंद कुमार गिल ने बताया कि कस्बे के बजरंग लाल उपाध्याय के बंद मकान पर सबसे पहले चोर घुसे। मकान मालिक अपनी दुकान पर बैठा था। घर के अन्य सदस्य बीकानेर गए हुए थे। इस दौरान पीछे से घर के ताले तोड़कर कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें स्खे एक लाख रुपए नकद तथा दो तोला सोने के जेवरात ले गए। 

उसके बाद पास में ही स्थित सोमराज बिश्नोई के घर पर पहुंचे।इस दौरान उसकी पत्नी 20 मिनट पहले ही सामने पड़ोसी के घर गई तो चोरों ने घर में घुसकर 15 मिनट में ही घर में रखी संदूक से दस हजार नकद तथा 10 तोला सोने के जेवरात चोरी कर के ले गए। इन दोनों घटनाओं की सूचना पर बज्जू पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड टीम तथा एमओबी टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। चोरों के पदचिह्नों को देखा। संबंधित जानकारी लेकर जांच में जुटे टीम के अधिकारी। बज्जू थानाधिकारी ने बताया को चोरी की घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement