Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर :लड़की को लिफ्ट देने के बहाने की अश्लील हरकत, विरोध किया तो भागा

India-1stNews




बीकानेर :लड़की को लिफ्ट देने के बहाने की अश्लील हरकत, विरोध किया तो भागा

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़़ में पोक्सो एक्ट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां एक लड़की ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने मामला दर्ज करके युवक की छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने थाने में पहुंच कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को बताया गया कि 29 मार्च को दोपहर 1 बजे खेत जाने के लिए रवाना हुई। उसे रास्ते में मोटरसाइकिल पर जा रहा रीड़ी निवासी भींयाराम खाती मिला। आरोपी ने नाबालिग को खेत छोड़ने की बात कही और रास्ते में उससे अश्लील बातें करते हुए अश्लील हरकत की। जिसका विरोध करने पर वह उसे खेत के पास छोड़कर लौट गया। बालिका ने अपनी माँ को ये बात बताई तो परिवादी व उसके भाई ने आरोपी के घर जाकर उलाहना दिया। आरोपी ने गल्ती मानकर दुबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही। 1 अप्रैल को भी आरोपी ने युवती के बारे में गलत बात की और इसका भी उलाहना आरोपी के परिवार को दिया। करीब दो-तीन दिन पहले आरोपी ने नाबालिग के चाचा को फोन कर उसे उठाकर ले जाने की धमकी दी। 2 मई की रात करीब 8.30 बजे आरोपी ने परिवादी के घर में घुसकर नाबालिग का अपहरण करने का प्रयास किया। नाबालिग के चिल्लाने पर परिजन एकत्र हो गए और आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562