Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में फिर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नही हुई शिनाख्त

India-1stNews




बीकानेर में फिर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नही हुई शिनाख्त

बीकानेर। रविवार सुबह एक बार फिर बीकानेर में एक व्यक्ति का शव मिला है। इसकी अभी पहचान नहीं हो पाई। शव को सेवादारों के सहयोग से पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम रोड पर पेट्रोल पंप के पास से मेहरों के बास की ओर जाने वाली रोड पर एक शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। आस-पास के लोगों से इस बारे में जानकारी ली लेकिन किसी ने मृतक को पहचाना नहीं।

ऐसे में असहाय सेवा संस्थान और खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादारों को मौके पर बुलाया। एंबुलेंस के साथ आये इन सेवादारों ने सदर थाना एसआई जगदीश प्रसाद, पुलिसकर्मी मनीराम आदि की देखरेख में शव को पहले पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562