Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रंजिश के चलते युवक की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप

India-1stNews




बीकानेर: रंजिश के चलते युवक की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप

बीकानेर। पूर्व नियोजित साज़िश के तहत रंजिश के चलते युवक की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मुक्ता प्रसाद थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन विहार, वल्लभ गार्डन निवासी शोभा कंवर पत्नी - स्व हरीसिंह राजपूत की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि रामपुरा निवासी कोमल, पंकज, भानी, रेखा और मृतक की सास ने उसके पुत्र चैनसिह उर्फ बन्टी के साथ मारपीट कर उसे जान से मारकर फांसी पर लटका दिया। घटना 23 मई की है। बंटी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। घर के लोगों का कहना था की उसने सुसाइड किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562