Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: महिला से गैंगरेप और मारपीट गंगाशहर सीओ को सौंपी जांच

India-1stNews




बीकानेर: महिला से गैंगरेप और मारपीट गंगाशहर सीओ को सौंपी जांच

बीकानेर@ विवाहिता से रेप और मारपीट करने का मामला सामने आया है। बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम के आदेश पर नापासर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि 21 मई को कतरियासर के मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने गांव लौट रही थी। उसने कालू को फोन किया तो वह लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गई, जहां से उसे म्यूजियम चौराहे पर बुलाया गया। म्युजियम चौराहे से उसे बाइक पर भारत माला सड़क की ओर ले गया। उसके साथ दो और युवक थे। तीनों ने मिलकर महिला के साथ भारत माला सड़क के पास रेप किया। इसके बाद मारपीट कर रुपए छीन लिए।

महिला ने नापासर थाने में पहले एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इस पर एसपी के सामने पेश होकर आपबीती बताई। एसपी ने जांच के आदेश दिए। अब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376D, 323, 382 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच गंगाशहर सीओ शालिनी बजाज को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562