Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताएं संपन्न

India-1stNews




जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताएं संपन्न

बीकानेर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।डाइट में वाइस प्रिंसिपल शारदा ढाका की उपस्थिति में प्रथम दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं से आगाज़ हुआ। डाइट में डी एल एड प्रभारी व्याख्याता कुसुम लता दवे ने बताया कि इन दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत खेलकूद, साहित्यिक तथा अनेक सांस्कृतिक   प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बीकानेर डाइट से संबद्ध सभी डीएलएड महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया। अपने-अपने महाविद्यालय से चयनित होकर आए इन प्रतिभागियों की खेलकूद प्रतियोगिताओं  के अंतर्गत रस्साकशी कबड्डी तथा खो खो की एवं साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत कविता वाचन ,वाद विवाद, आशु भाषण, समूह एवं एकल लोक नृत्य सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें  अलग-अलग महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। कार्यक्रम संयोजिका व्याख्याता आरती जी ने बताया कि दो दिवसीय इन  प्रतियोगिताओं में खो खो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में बेसिक महाविद्यालय तथा पुरुष वर्ग में डाइट के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान अर्जित किया, कबड्डी में डाइट ने महिला एवं पुरुष दोनो वर्गों में प्रथम स्थान, पुरुष वर्ग में डाइट ने तथा महिला वर्ग में उदारामसर कॉलेज ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया, समूह नृत्य में मां करणी बीएसटीसी कॉलेज की छात्रा अध्यापिकाएं , एकल  नृत्य में मां करणी बीएसटीसी की पिंकी पूनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में डाइट से ममता, आर्ट एंड क्राफ्ट में  एमएस वाई उदरामसर  महाविद्यालय से मोनिका , स्वरचित कविता में डाइट से पूजा कंवर,आशु भाषण में आरटीटी कॉलेज घड़सीसर  से  सुरेंद्र टांटिया,  कविता वाचन में डाइट के विद्यार्थी हरिभजन गोदारा तथा एकल गायन में एम एस वाय उदयरामसर कॉलेज से मोनिका चांवरिया विजयी घोषित हुए। जबकि वाद विवाद प्रतियोगिता में  टाई रहा।हरिभजन गोदारा ने अपनी कविता से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में डाइट व्याख्याता निर्मला गोदारा,शिल्पी सक्सेना भी उपस्थित रहे।

 साथ ही सभी महाविद्यालयों से आए प्रतिनिधि व्याख्याताओं सहित डाइट स्टाफ तथा डीएलएड प्रभाग ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement