Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लात्कार, पिता पर भी आरोप

India-1stNews




बीकानेर: अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लात्कार, पिता पर भी आरोप

बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक लड़के और अपने पिता पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और रेप करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

व्यास कॉलोनी पुलिस के अनुसार लड़की का कहना है कि वह जिस लड़के के साथ स्कूल में पढ़ती थी। उसके साथ जान-पहचान बढ़ गई। दोनों ने शादी करने का भी मानस बनाया। इस बीच लड़की पढ़ने के लिए बीकानेर से सीकर चली गई। लड़का सीकर भी पहुंच गया और परेशान करने लगा। कई बार लड़ाई-झगड़ा भी किया। इससे परेशान होकर वह सीकर से वापस बीकानेर आ गई।

आरोप है कि पांच मई को लड़के ने उसे जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित एक कैफे में बुलाया और रेप किया। इस दौरान वीडियो और फोटो भी लिया। अब अश्लील फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रेप कर रहा है। युवक ने कई बार उसके घर आकर भी रेप किया है। लड़की का आरोप है कि उसके पिता को जब इस बारे में बताया तो उसने भी धमकाया और समाज में बदनाम करने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement