Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत के लिए रोट्रेक्ट मरुधरा की चलित प्याऊ की पहल

India-1stNews




राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत के लिए रोट्रेक्ट मरुधरा की चलित प्याऊ की पहल 

बीकानेर@ मंगलवार सुबह रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर मरुधरा द्वारा नौतपा में पड़ रही भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत प्रदान करने के लिए बीकानेर शहर की गलियों ,चौराहों ,मुख्य मार्गों एवम् सार्वजनिक स्थलों पर 7 दिनों तक चलित प्याऊ के माध्यम से जल सेवा की जाएगी । आज सुबह गोकुल सर्किल से क्लब साथी डॉ अभिषेक व्यास ,डॉ अमित पुरोहित व डॉ आनंद जोशी द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर चलित प्याऊ को रवाना किया गया । अध्यक्ष पवन व्यास ने बताया कि ई रिक्शा के माध्यम से भिन्न भिन्न जगहों पर ठंडे पानी के कैम्पर चलित प्याऊ के रूप में ठंडे जल को आम जन तक पंहुचाने का प्रयास किया जा रहा है । संचालक मणिशंकर ने बताया की गिरिराज पुरोहित के सुझाव पर रोट्रैक्ट मरुधरा द्वारा यह नवाचार किया गया जिसमें गौरव चौधरी तथा विष्णु वाटर सप्लायर्स का सहयोग प्राप्त हुआ है। सचिव चंद्रेश पारीक ने कहा यदि गर्मी का असर कम न हुआ तो नौतपा के बाद भी जल सेवा अनवरत रहेगी। इस अवसर पर क्लब के आगामी अध्यक्ष रमाशंकर कल्ला सचिव यादवेंद्र व्यास व मनीष पुरोहित आदि मौजूद रहे ।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement