Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: प्लॉट की सार संभाल करने आए दो भाइयों के साथ मारपीट, एक का सिर फूटा

India-1stNews




बीकानेर: प्लॉट की सार संभाल करने आए दो भाइयों के साथ मारपीट, एक का सिर फूटा

बीकानेर@ प्लॉट की सार संभाल करने आए दो भाइयों के साथ मारपीट करने का मामला नोखा पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला चरकड़ा निवासी किसनाराम पुत्र कुंभाराम जाट ने गणेशाराम पुत्र कानाराम, रुपाराम पुत्र गणेशाराम, श्रवणराम पुत्र गणेशाराम एवं दो- तीन अन्य के खिलाफ दर्ज कराया है। घटना 21 मई की है।

परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मैं और मेरा छोटा भाई मदनलाल दोनों अपने नोखा स्थित प्लॉट की सार संभाल करने गए थे। वहां पर पहले से घात लगाए हुए गणेशाराम, रुपाराम, श्रवणराम व दो-तीन व्यक्ति बैठे थे। आरोपी रुपाराम के हाथ में बरछी, गणेशाराम और श्रवणराम के हाथों में लोहे की रॉड और अन्यों के हाथों में लाठियां थी। सभी ने एकराय होकर दीवार कूदकर प्लॉट में आए और जान से मारने की नीयत से हम दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया।

परिवादी ने बताया कि रुपाराम ने मेरे भाई मदनलाल के सिर पर जान से मारने की नीयत से बर्डी से मारी, जिससे उसका सिर फट गया और खून आने लगा, इस पर मैंने बीच में अपना हाथ दिया, जिससे मेरा हाथ फ्रैक्चर हो गया और खून आने लगा। उसके बाद बेहोश भाई को गाड़ी में डालकर नोखा बागड़ी हॉस्पिटल लेकर आए। जहां मेरा और मेरे भाई का ईलाज करवाया। उसके बाद मेरे भाई की स्थिति गंभीर होने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने मोबाइल व सोने की चेन छीन लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562