Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: एक किशोर और युवक की पानी में डूबने से मौत, शव को मोर्चरी में रखवाए

India-1stNews




बीकानेर: एक किशोर और युवक की पानी में डूबने से मौत, शव को मोर्चरी में रखवाए

बीकानेर जिले की लूणकरणसर तहसील के 264 आरडी के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर में एक किशोर और युवक की डूबकर मौत हो गई।

लूणकरणसर पुलिस के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 23 में स्थित बिग्गाबास का श्याम रथ डीजे साउंड के यहां से एक टीम लूणकरनसर के आरडी 264 में जेठाराम सांसी के बेटे की शादी में डीजे बजाने आए थे। ये लोग नहर के पास रुक गए और जेठाराम सांसी को सूचना कर दी। नहर के पास ही इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गर्मी लगी तो नहर में नहाने के लिए उतर गए। लखन पुत्र पुखराज भार्गव (27 वर्ष), ताराचंद पुत्र हड़मान जाट (14) निवासी कालुबास और कन्हैयालाल मेघवाल (13) नहर में नहाते समय डूब गए। इसी दौरान राहगीरों में से किसी ने नहर में छलांग लगाकर कन्हैयालाल मेघवाल को जिंदा बाहर निकाल लिया। लेकिन लखन और ताराचंद को नहीं बचाया जा सका। ये दोनों डूबते चले गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद इन्हें बाहर निकाला गया तो दोनों दम तोड़ चुके थे। मृतकों के शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये जा रहे हैं। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562