Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: इस व्यपारी के यहाँ 300 किलों घी सीज

India-1stNews




बीकानेर: इस व्यपारी के यहाँ 300 किलों घी सीज

'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत कार्यवाही जारी

बीकानेर, 21 मई। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत मंगलवार को जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मैसर्स अग्रवंशी, मैसर्स मगनी राम भीखम चंद, मैसर्स डेयरी रामजी, मैसर्स मारवाड़ पनीर उद्योग और मैसर्स रामा मोदी पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मैसर्स मगनी राम भीखम चंद की फर्म पर बिना लेबल के 15 किलोग्राम वजनी घी के 20 पीपे रखे थे। इनमें से नमूना लेने के पश्चात शेष लगभग 300 घी को सीज किया गया। इसके अलावा मावा मिठाई, पनीर, गुलाब जामुन, घी, दूध, दही आदि के कुल 12 नमूने लिए गए। जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement