Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चोरी की वारदात का हुआ खुलासा, सरकारी कर्मचारी सहित तीन गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: चोरी की वारदात का हुआ खुलासा, सरकारी कर्मचारी सहित तीन गिरफ्तार

बीकानेर। सूने मकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात करने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक चोरी का सामान खरीदने वाला सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस के अनुसार 04 फरवरी 2024 को गणपतराम पुत्र खेमाराम जाति बिश्नोई निवासी गली नं. 09 रामपुरा बस्ती रिंकु जिम के सामने पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर ने हाजिर थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 02 फरवरी 2024 को सुबह छह बजे अपने घर के ताले लगाकर अपने गांव खिदरत (फलौदी) गया था। वापिस 03 फरवरी 2024 को शाम को साढ़े चार बजे आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था एवं कमरे की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सामान देखने पर मालूम हुआ कि अज्ञात चोर चांदी का सिक्का एक (100 ग्राम), चांदी का सिक्का एक (50ग्राम), चांदी के सिक्के दो (10ग्राम), चांदी के सिक्के पांच (दीवाली पूजन वाले), सोने की अंगुठी 02 (06 ग्राम और 11.500ग्राम), कानों के आईटम सोने के 05 नग (18ग्राम), पायल जोडी (चांदी की 02) (तीस तोला दोनो), सोने की अंगुठी एक (12ग्राम), सोने की चैन (महिला) एक नग (60ग्राम), नगद रुपये 17 या 18 हजार चोरी कर ले गए।

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम व अति. पुलिस अधीक्षक शहर दीपक कुमार के निर्देशन व वृताधिकारी वृत नगर श्रवणदास संत के निकट सुपरविजन में शहर में लगातार हो रही चोरी/नकबजनी की वारदात को देखते हुए थानाधिकारी धीरेन्द्रसिह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया तथा टीम द्वारा अज्ञात चोरी के अपराधियों व सदिग्धों से पुछताछ की गई तथा अज्ञात आरोपियों के सबंधं मे तकनीकी अनुसंधान से अभियुक्तगण कैलाश बिश्नोई, श्यामसुन्दर बिश्नोई एवं घनश्याम सोनी को गिरफ्तार कर आरोपीगण से प्रकरण हाजा के माल मशरूका एवं अन्य वारदातों व सहअभियुक्त चोरों के बारे में पुछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

01.कैलाश बिश्नोई उर्फ कैलिया पुत्र श्रवण कुमार जाति बिश्नोई उम्र 23 साल निवासी जीवन नाथ जी बगीची के पास जम्भेश्वर नगर 
02.श्यामसुन्दर पुत्र श्रवणराम जाति बिश्नोई उम्र 20 साल निवासी जीवन नाथ जी बगीची के पास जम्भेश्वर नगर 
03.घनश्याम सोनी पुत्र प्रेम रतन जाति सोनी उम्र 37 साल निवासी भैरूजी मंदिर के पास सर्वोदया बस्ती, हाल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सार्वजनिक निर्माण विभाग उपखण्ड प्रथम बीकानेर

कार्रवाई करने वाली टीम

1. धीरेन्द्र सिह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर।
2. सवाईसिंह हैका. पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर।
3. छगनलाल कानि.1223 पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर।
4. भूरसिंह कानि. पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर।
5. महेश कानि. पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर।
6. सहीराम कानि. पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement