Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 38 हजार की नगद राशि के साथ सट्टा करवाते युवक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: 38 हजार की नगद राशि के साथ सट्टा करवाते युवक गिरफ्तार

बीकानेर। पर्चा सट्टा करवाते एक युवक को नगदी सहित गिरफ्तार किया है। आदर्श आचार संहिता लोकसभा आम चुनाव 2024 की पालना में पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रेंज आईजी ओमप्रकाश व जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में तथा दीपक शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के निकटतम सुपरविजन में व रमेश सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्ताधिकारी वृत सदर बीकानेर के सुपरविजन व निर्देशन में थानाधिकारी बृज भूषण अग्रवाल पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर के नेतृत्व में महेन्द्र सिंह उप निरीक्षक मय टीम द्वारा आसुचना संकलन कर भुट्टों का चौराहा के पास एक युवक पर्ची पर अंक लिख कर नगद राशि को दांव पर लगा कर सट्टा खिला रहा है।

जिस पर आरोपी फारूख अली पुत्र हेदर अली उम्र 41 वर्ष निवासी मेजर पूर्ण सिंह के डेरे के पीछे, भुट्टों का बास, पुलिस थाना सदर, बीकानेर जिला बीकानेर के कब्जा से सट्टा पर्ची व सट्टा राशि 38630 रुपये जब्त कर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान रावताराम सउनि द्वारा अनुसंधान जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement