Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पत्नी को पीहर छोड़कर निकला और पेड़ पर लगा ली फांसी

India-1stNews




बीकानेर: पत्नी को पीहर छोड़कर निकला और पेड़ पर लगा ली फांसी

बीकानेर। कोलायात के बीठनोक गांव की रोही में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पता चला की युवक का इसी गांव में ससुराल है। वह पत्नी को वहां छोडकर निकला था और थोड़ी दूर आकर पेड़ से लटक कर जान दे दी।

कोलायत हैड कांस्टेबल दौलत राम के अनुसार गुडा निवासी ओमाराम ओड (32) मंगलवार को अपनी पत्नी को उसके पीहर कर्णपुरा, बीठनोक छोडने गया था। पत्नी को छोडकर कर्णपुरा की रोही में एक पेड पर फंदा लगाकर ओमाराम ने अपनी जान दे दी। हालातों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक कोलायत थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement