Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: परीक्षा नतीजों का तनाव इस कदर दिलो-दिमाग पर छाया, युवक ने दे दी जान

India-1stNews




बीकानेर: परीक्षा नतीजों का तनाव इस कदर दिलो-दिमाग पर छाया, युवक ने दे दी जान

बीकानेर। पढ़ाई और परीक्षा नतीजों का तनाव इस कदर किशोरों-युवाओं के दिलो-दिमाग पर छाया है कि वे थोड़ा-सा प्रतिकूल रिजल्ट आते ही अवसाद में जा रहे हैं और जान देने तक का कदम उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीकानेर के खाजूवाला में देखने को मिला है।


मामला यह है:

खाजूवाला के 14डीकेडी निवासी 18 वर्षीय अशोक नायक की मौत हो गई। मृतक के पिता 38 वर्षीय श्रवणकुमार ने बताया कि वह 10वीं में फेल होने से परेशान और अवसाद में था। इसी अवस्था में खेत की ढाणी में बने एक कमरे में जाकर कीटनाशक पी लिया। हॉस्पिटल ले गए लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

खाजूवाला के 14 डीकेडी के इस मामले में ने एक बार फिर पढ़ाई और परीक्षा के दबाव में हो रही आत्महत्याओं की चिंता को बढ़ा दिया है। बीकानेर में बीते कई दिनों से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ने के बाद आईजी ओमप्रकाश और एसपी तेजस्विनी गौतम की देखरेख में एक काउंसलिंग सैल का भी गठन किया है। इसके बावजूद अभी तक आत्महत्याएं रोकने के प्रयासों के खास नतीजे सामने नहीं आये हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement