Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर कैमरों और फोटो की अनूठी प्रदर्शनी, बुधवार तक आमजन के लिए रहेगी खुली

India-1stNews





नगर स्थापना दिवस: जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान का चार दिवसीय समारोह

क्लासिकल कैमरे और फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी शुरू

बुधवार तक आमजन के लिए रहेगी खुली

बीकानेर, 6 मई। बीकानेर नगर के 537वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला प्रशासन तथा राव बीकाजी संस्थान की क्लासिकल कैमरे तथा ऐतिहासिक फोटो की प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को हुआ। महारानी सुदर्शना कला दीर्घा में संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी और पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश ने फीता खोलकर इसका उद्घाटन दिया। 

इस अवसर पर उन्होंने कैमरों एवं फोटो के संकलन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों के माध्यम से विरासत से जुड़ी चीजों से युवा पीढ़ी को सीखने का अवसर मिलेगा। समय समय पर ऐसे आयोजन हों।उन्होंने कहा कि बीकानेर नगर आपसी सौहार्द और परंपराओं का निर्वहन करने वाला तथा इन्हें आगे बढ़ाने वाला जींवत शहर है। पांच सौ छत्तीस वर्षों का इतिहास अपने अंदर समेटे यह शहर कला, संस्कृति और साहित्य की त्रिवेणी के रूप में जाना जाता है। 

इस दौरान राव बीकाजी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा, महामंत्री विद्या सागर आचार्य, सचिव नरेंद्र सिंह ज्याणी, संयोजक अभिषेक आचार्य, वरिष्ठ फोटोग्राफर एम. दाऊद बीकानेरी, सीताराम मित्तल, रूपकुमार पुरोहित, कवि कथाकार राजेंद्र जोशी, रामलाल सोलंकी, खेल लेखक आत्माराम भाटी, जितेंद्र आचार्य और फारुख चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया। उन्होंने चार दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

इससे पूर्व उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा इसमें लगाए गए चित्रों और कैमरों का अवलोकन किया। 
प्रदर्शनी के प्रभारी श्री अजीज भुट्टा ने बताया कि प्रदर्शनी में 100 साल पुराने कैमरे तथा 20 फोटोग्राफर्स के लगभग 150 फोटो लगाए गए हैं। प्रदर्शनी 8 मई तक प्रातः 10 से रात्रि 8 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

इन फोटोग्राफर्स के कैमरे और फोटो किए प्रदर्शित
प्रदर्शनी में भुट्टा के अलावा रूप कुमार पुरोहित, एम. दाऊद बीकानेरी, श्याम बिस्सा, शिशिर शर्मा, वाजिद अली, मनीष पारीक, नौशाद कादरी, चोरू लाल सुथार, मूलचंद दूगड़, मनोज पुरोहित, गौरव कुमार और बृजगोपाल बिस्सा, नरेंद्र सिंह भाटी डॉ फारूक चौहान, पूनम मारू, एजाज, यादवेंद्र बबलू व्यास सहित विभिन्न फोटोग्राफर के फोटो लगाए गए हैं।
प्रदर्शनी के लिए उस्ता आर्ट के कलाकार सैफ अली उस्ता द्वारा देशनोक की करणी माता मंदिर की तस्वीर सुनहरी कलम से विशेष रूप से स्थापना दिवस के लिए तैयार की है। प्रदर्शनी के दौरान इसे भी प्रदर्शित किया गया है।
मंगलवार को आयोजित होगी संगोष्ठी
बीकानेर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को सांय 4.30 बजे 'बीकानेर का खेल परिदृश्य अतीत से वर्तमान तक' विषयक संगोष्ठी का आयोजन नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में की जाएगी। पूर्व महाराजा डॉ करणी सिंह के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संगोष्ठी खेलों को समर्पित रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement