Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: खड़ी बस से टकराई कार, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर: खड़ी बस से टकराई कार, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिसे अब खोल दिया गया है।

मंगलवार को करीब तीन बजे नेशनल हाईवे 11 पर ये हादसा हुआ। यहां स्लीपर बस एवं कार की टक्कर हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है एवं दूसरे को गंभीर अवस्था में बीकानेर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान ओसियां निवासी शैतानाराम पुत्र मंगलाराम के रूप में हुई है एवं घायल राजेश पुत्र राजकरण निवासी राजलदेसर है। घायल को पहले श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद बीकानेर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। घायल को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से बीकानेर रवाना किया गया है। वहीं मौके पर पुलिस व टोल कंपनी की टीम पहुंची।

हादसा ने बिग्गाबास रामसरा व कित्तासर के बीच हुआ है। यहां खड़ी बस में पीछे से कार आकर घुस गई थी। घटना के बाद कार और बस को अगल करना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद भी कार बाहर नहीं निकली तो क्रेन के माध्यम से दोनों गाडियों को एक दूसरे से अलग किया गया। हादसे के कारण काफी देर तक रास्ता जाम रहा। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग करने के बाद ही हाईवे फिर से शुरू हो सका।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement