Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बेटे ने पिता-मां-बहन पर किया चाकू से हमला, तीनों की हालत गंभीर

India-1stNews




बीकानेर: बेटे ने पिता-मां-बहन पर किया चाकू से हमला, तीनों की हालत गंभीर

बीकानेर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां जेएनवीसी थाना क्षेत्र के सुदर्सना नगर में कलयुगी बेटे ने पिता-मां व बहन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर जेएनवीसी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया गया।

एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि घटना सुर्दशना नगर की है, जहां एक युवक ने अपने पिता राजेश, मां बसंती एवं छोटी बहन ईशिता पर शनिवार सुबह चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। एसएचओ पचार ने बताया कि हमला करने वाला युवक नशेड़ी और मानसिक रोगी बताया जा रहा हैं।

ताबड़तोड़ किए थे वार
युवक ने सुबह छह बजे परिवार पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए थे। पिता के गर्दन और सीने पर, मां के हाथ और सीने पर व बहन के दोनों हाथों और गर्दन पर चाकू से वार किए है।

पुलिस कर रही पड़ताल
परिवार पर युवक ने तयक्यों हमला किया। पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है। एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया और ट्रोमा सेंटर पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement