Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, थाने के बाहर हो रहे हंगामे को रोका तो की मारपीट, FIR दर्ज

India-1stNews




बीकानेर: पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, थाने के बाहर हो रहे हंगामे को रोका तो की मारपीट, FIR दर्ज

बीकानेर के खाजूवाला थाने में एक कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि कुछ लोग थाने में शोर शराबा कर रहे थे, इस दौरान कांस्टेबल ने बीच बचाव किया तो उसके साथ मारपीट की गई और राजकार्य में बाधा डाली गई। कांस्टेबल ने अपने ही थाने में दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


कांस्टेबल रामस्वरूप मेघवाल ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि वो दिन की ड्यूटी करने के बाद बैरक में सो रहा था। इस दौरान थाने के बाहर शोर शराबे से उसकी आंख खुल गई। बाहर देखा तो पंद्रह-बीस लोग थाने के बाहर शोर-शराबा कर रहे हैं। रामस्वरूप का आरोप है कि बीच बचाव करने पर वहां खड़े एडवोकेट प्रहलाद तिवारी और दलीप नोखवाल ने उसके साथ धक्का मुक्की की। जातिसूचक गालियां निकाली। इसके बाद थाने के गेट के बाहर प्रहलाद तिवारी, दलीप नोखवाल, मोनु, कुलदीप, मुकेश आदि ने सिपाही के साथ मारपीट की। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिपाही के शरीर पर कई तरह की चोट आई है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि ये वीडियो अब तक सार्वजनिक नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने पूरी घटना की जानकारी ली। आला अधिकारियों को भी इस संबंध में बताया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement