Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा, 18 वर्षीय युवक बापर्दा गिरफ्तार

India-1stNews




गंगाशहर: ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा, 18 वर्षीय युवक बापर्दा गिरफ्तार

बीकानेर@ बीते दिनों गंगाशहर क्षेत्र के गणेश धोरे के पास मिले शव के मामले में अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब 18 वर्ष का है और बड़े शातिर तरीके से हत्या कर फरार हुआ था। जिससे पुछताछ जारी है।

यह है मामला-

इस सम्बंध में बंशीलाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसके ससुर भोजराज 4 जून की रात को घर से स्कूटी लेकर निकले जो कि वापिस नहीं आए। पुलिस से सूचना मिलने पर प्रार्थी शव मोर्चरी पर जाकर देखा तो पाया की शव उसके ससुर का है। प्रार्थी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया और आरोप लगाया कि शव को छुपाने के उद्देश्य से किसी ने उसके ससुर की हत्या का शव फेंक दिया।

पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आईजी और एसपी के निर्देशन पर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर के मामले में जांच करते हुए आईटी सैल को एक्टिव किया। पुलिस टीमों ने बीकानेर से देशनोक, नोखा के बीच करीब 200 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद आरोपी प्रभुसिंह पुत्र इन्द्रसिंह निवासी गीगासर को गिरफ्तार किया। जिससे पुछताछ जारी है।

आरोपी के छुपने का तरीका-पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद शव को गणेश धोरे के पास शव को फेंक कर मृतक की स्कूटी से नोखा रोड़ होते हुए पलाना, देशनोक चला गया। जिसके बाद आरोपी इधर-उधर कपड़े से मुंह बांध कर घूमता रहा। जिसके बाद आरोपी नोखा चला गया और वहां घुमता रहा फिर नोखा से देशनोक आया और छुपता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक गाडिय़ों में खलासी के रूप में जाने की योजना बना रहा था लेकिन इससे पहले ही धरा गया।

ये थी टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी गंगाशहर समरवीर सिंह, मुखराम, हेतराम, रघुवीर दान, महेन्द्र, गौरव, सीताराम का सहयोग रहा।







Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement