Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 19 वर्षीय युवती के अश्लील फोटो वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, होटलों में ले जा कर किया दुष्कर्म

India-1stNews




बीकानेर: 19 वर्षीय युवती के अश्लील फोटो वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, होटलों में ले जा कर किया दुष्कर्म

बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती के अश्लील फोटो वीडियो बनाकर एक आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने थाने पहुंच कर जसवंतगढ़, लाडनू निवासी आनंद पुत्र पूर्णाराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाए है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे 12 माह से तंग कर रहा था। 6 जून 2024 को दोहपर करीब 12.30 बजे उसके पिता व भाई टयूबवेल पर गए थे और भाभी पड़ौस में गई थी। आरोपी उसके कमरे में घुस गया और चाकू निकाल कर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसके कपड़े उतार दिए। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके पिता के रखे हुए 30 हजार रूपए ले लिए व साथ चलने के लिए धमकाया। आरोपी उसे सफेद कार में सुजानगढ़ ले गया और वहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से नागौर ले गया और नागौर में भी एक होटल में लेजाकर दुष्कर्म किया। आरोपी 7 जून को उसे जोधपुर ले गया और वहां उसे सात आठ दिन रखा। उसे धमकाकर उसके साथ प्रतिदिन दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की परिवाद पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया व जांच एसआई मलकीतसिंह को दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562