Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: तस्करी करते एक युवक गिरफ्तार, 77 किलों डोडा पोस्त बरामद

India-1stNews




बीकानेर: तस्करी करते एक युवक गिरफ्तार, 77 किलों डोडा पोस्त बरामद

बीकानेर@ हदां पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। हदां पुलिस ने यह कार्रवाई इलाके के झझू रोड चौराहा बाला का गोल के पास की है। आरोपी के साथ उसकी कैंपर गाड़ी से 77 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आपको बता दें कि जिला पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध पुलिस की ओर से एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए हदां थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। हदां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कैंपर को रोककर तलाशी लेने पर 77 किलोग्राम डोडा पोस्त से साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया हैं। आरोपी युवक की पहचान कासम खां पुत्र ईलमुदीन निवासी वार्ड नंबर 5निवासी झझू के रूप में हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त कैंपर को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक लखवीर सिंह को सौंप दी है।

पुलिस की इस कार्यवाही में उनि ओमप्रकाश सुथार, एचसी धर्मेंद्र, कानि.नारायण, कानि.राणाराम, कानि.रामसिंह, डीआर प्रहलाद की भूमिका रही।

इस पूरे मामले में डीएसटी के कांस्टेबल लखविंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement