Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एक किलो से ज्यादा सोने के गहने चुरा फरार युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

India-1stNews




बीकानेर: एक किलो से ज्यादा सोने के गहने चुरा फरार युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे



बीकानेर@ गत 23 मार्च की रात को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के निवासी एवं दिल्ली प्रवासी ज्वैलर्स से 1 किलो से अधिक के सोने के जेवरात लेकर गायब होने वाला कस्बे का ही युवक आखिरकार मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि कस्बे के कालूबास निवासी एवं दिल्ली में रामजस रोड़ प्रवासी आदित्य सोनी ने गत 24 मार्च को हाजिर थाना होकर कालूबास के ही निवासी युवक श्यामसुंदर पुत्र मालाराम प्रजापत के खिलाफ 1058 ग्राम सोने के गहने, जेवरात लेकर भाग जाने का मामला दर्ज करवाया था। मामले में आदित्य ने पुलिस को बताया कि वह कमीशन बेस पर जेवरात खरीदने, बेचने का कार्य करता है एवं 23 मार्च को बीकानेर के एक ज्वैलर्स से 1058 ग्राम सोने के जेवरात खरीद कर आगे बेचने के लिए लाया था। यहां उसके साथ पहले काम कर चुका आरोपी मिला एवं उसे कहा कि जेवरात के खरीददार है उसके पास वह उन्हें जेवरात दे दे। पहले काम कर चुके होने के कारण आदित्य ने उसे 23 मार्च की रात को खरीददार को दिखाने के लिए जेवरात दे दिए, जिस पर आरोपी ने खरीददार के जेवरात नहीं लेने पर 24 की सुबह वापस दे देने की बात कही। लेकिन 24 को सुबह ना तो आरोपी वापस लौटाने आया एवं ना ही वह अपने घर पर मिला। उसके परिजनों ने उसे 23 की रात से ही गायब होने की जानकारी दी एवं उसका मोबाईल भी स्वीच आफ आ रहा था। आरोपी तभी से गायब चल रहा था एवं मंगलवार सुबह उसके श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे धर लिया। आरोपी को बुधवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा व उससे सोने के गहने रिकवरी के प्रयास के संबध में पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement