Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: धोरे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका, पुलिस पहुंची मौके पर

India-1stNews




गंगाशहर: धोरे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका, पुलिस पहुंची मौके पर


बीकानेर@ आज सुबह सुबह एक अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयेब भाई , असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड्गावत , मो जुनैद ख़ान मौके पर पहुँचे, अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में उदयरामसर मुरली मनोहर धोरा के सामने गणेश धोरा मार्ग पर मिला।

गंगाशहर थाना पुलिस व एफ़ एस एल टीम की जाँच व निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल लेजाकर डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान कर परिजनों तक सूचना भेजने में सहयोग करें।अधिक जानकारी के लिए गंगाशहर थाना व पीबीएम पुलिस चौकी संपर्क करें।

असहाय सेवा संस्थान, राजकुमार खड़गावत, मो जुनैद, ताहिर ,रमजान,मो सतार, आसुराम आदि। ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी, हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब ने सहयोग दिया।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562