Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर बने टेटू पर लिखा है नाम

India-1stNews




गंगाशहर: सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर बने टेटू पर लिखा है नाम

बीकानेर@ अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। यह शव गंगाशहर क्षेत्र में मिला है। जहां पर उदयरामसर गांव के पास मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्थाएं मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति ने काले रंग की पेंट पहन रखी है। इसके दाँये हाथ पर गोविन्दराम नाम का टैटू बना हुवा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, हाजी मलंग बाबा असहाय सेवा संस्थान से जुड़े राजकुमार खडग़ावत, ताहीर हुसैन, मो जुनैद ख़ान, रमजान अली, त्रिलोक सिंह, लक्ष्मण सिंह, अब्दुल सतार, आसुराम आदि के सहयोग से शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562