Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कुख्यात तस्कर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

India-1stNews




बीकानेर: कुख्यात तस्कर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

बीकानेर@ जिला पुलिस की ओर से तस्करी से अर्जित अवैध सम्पत्ति के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत आज दबंगई से दो करोड़ से अधिक की सरकारी संपत्ति पर किए गए अतिक्रमण के विरूद्ध पुलिस की ओर से कठोर कारवाई की गई।

एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि कुख्यात तस्कर मांगीलाल पुत्र नारायणराम निवासी राणेरी पीएस बाप हाल निवासी बज्जू खालसा धोरावास के कस्बा बज्जू खालसा धोरावास में करीब 2 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर चार दिवारी व निर्माण को पुलिस एवं प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। गौरतलब है कि कुख्यात तस्कर मांगीलाल के विरुद्ध विभिन्न जिलो में एनडीपीएस एक्ट में वाणिज्यिक मात्रा के कई प्रकरण दर्ज है।

दो करोड़ की कीमत

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कारवाई गयी उक्त जमीन एवं निर्माण की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आगे भी नशा तस्करो के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।

ज़िला पुलिस ऐसे आदतन अपराधियो, हिस्ट्रीशीटरो ओर तस्करों की सूची तैयार कर रही है जिन्होने तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित की है। पूर्व में भी सदर थाना क्षेत्र में दो आदतन अपराधियो की अवैध संपत्ति के विरूद्ध पुलिस ने कारवाई करते हुए अवैध निर्माण बुलडोजर से जमीजोद किए थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement