Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: महिला और पुरुष ने की आत्महत्या, दोनों थे शादीशुदा, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का

India-1stNews





बीकानेर: महिला और पुरुष ने की आत्महत्या, दोनों थे शादीशुदा, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का


बीकानेर@ नोखा तहसील के जसरासर थाना अंतर्गत बादनू गांव में मंगलवार को एक प्रेमी युगल की सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बादनू की विवाहित महिला पूजा नायक का एक विवाहित युवक रामलाल मेघवाल से करीब 2- 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के दो-दो बच्चे है। विवाहिता सोशल मीडिया पर रील बना कर डालती थी जिसके चलते उसकी अपने पति से अनबन रहने लगी थी। इसी कारण से महिला के पति ने उसे छोड़ रखा था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विवाहिता ने रेत के धोरों पर जाकर अपने प्रेमी के संग कीटनाशक का सेवन कर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची व शवों को नोखा के जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562