Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

धूमिल होती बीकाणा की छवि, कौन है जिम्मेदार? प्रशासन मौन

India-1stNews




धूमिल होती बीकाणा की छवि, कौन है जिम्मेदार? प्रशासन मौन 

बीकानेर@ पब्लिक पार्क स्थित बीकानेर की खूबसूरती को कोई कलंक लगा गया। किसी असमाजिक तत्वों ने I Love Bikaner बीकानेर के कुछ शब्दों को तोड़ दिया।इस लिखे हुए शब्दों को पहले भी कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ा गया है। इसको कई बार ठीक करवाया गया है लेकिन असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। जब कोई पब्लिक पार्क में घुमने जाता है तो इस I love Bikaner लिखे के साथ सेल्फी जरुर लेता है।

नगर विकास न्यास सहित जो भी विभाग बीकानेर के इतिहासिक पब्लिक पार्क की सौन्दर्यता को निखारने हेतु घोर लापरवाह नजर आ रहा है। पार्क मै कीर्ति स्तम्भ के पास बने, सेल्फी पॉइंट को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है। I love Bikaner, के आख़री अंग्रेजी शब्द n e r तोड़ दिए गए है अब लोग सेल्फी पॉइंट को देख कर बीकानेर जिला प्रसाशन की हंसी उड़ाते है। अफ़सोस की बात यह है की इस जगह से जिले के सभी विभागीय बड़े बड़े अधिकारी, जिला कलेक्टर महोदया, संभागीय आयुक्त महोदया आदि सभी रोजाना गुजरते है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सेल्फी पॉइंट को तोड़ फोड़ किये हुए एक सप्ताह हो चूका है, मगर ये लापरवाही क्यों? इधर टीम सावधान इण्डिया 077 के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया के साथ संजय बिनावारा ने इस पॉइंट के बारे मै जिम्मेदार विभाग को चेतावनी दी है की आगामी चार दिन मै इस पॉइंट को सही किया जाए तथा जिन आसामाजिक तत्वों के द्वारा ये तोड़-फोड़ की गई है उनका पता लगाया जाए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement