Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, शव के हुए दो टुकड़े

India-1stNews




बीकानेर: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, शव के हुए दो टुकड़े

बीकानेर@ नापासर रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर सुसाइड कर लिया। देर रात सिंथल के पास रेलवे ट्रैक पर इस युवक का सिर व शरीर अलग अलग हो गये। पुलिस के अनुसार सिंथल के पास ट्रैक पर सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की बॉडी मिली है। नापासर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल खियाराम ने बताया कि सूचना मिलते ही मोके पर पहुँच कर देखा तो करीब 24 वर्षीय एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया। जिसकी धड सर से अलग हो गई थी, युवक के कानों में बालिया पहनी हुई है। उसका कद लगभग 5.30 फुट है। मेहंदी कलर लोवर, धारी दार टीशर्ट पहनी हुई है। पुलिस ने शव को जी आर पी पुलिस के एएसआई रामगोपाल बिश्नोई के शुपुर्द किया है। नापासर थाने के हेड कांस्टेबल खियाराम ने बताया कि युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि आसपास के किसी गाँव का रहने वाला हो सकता है। इस संबंध में अगर किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस को सूचना दे सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562