Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सांप के काटने से युवक की हुई मौत

India-1stNews




बीकानेर: सांप के काटने से युवक की हुई मौत

बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सांप काटने से एक किसान पुत्र की मौत हो गई है। उदरासर निवासी सहीराम पुत्र पोकरराम जाट ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई रामचंद्र को 22 जून की शाम सांप ने काट लिया। पीड़ित को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। भाई की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। हेड कांस्टेबल भगवानाराम को मर्ग की जांच दी गयी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562