Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: स्पा की आड़ में देह व्यापार, इनको किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: स्पा की आड़ में देह व्यापार, इनको किया गिरफ्तार



बीकानेर@ स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक काम करने वालों के खिलाफ कोटगेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोटगेट थाने से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई की। आपत्तिजनक अवस्था में मिले तेरह जनों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में कुछ सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।

कोटगेट थाना के पास और रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित हिरालाल मॉल के द्वितीय तल पर बुद्धा थाई स्पा में लंबे समय से स्पा सेंटर चल रहा था। पुलिस ने इस सेंटर पर कार्रवाई करते हुए तेरह जनों को पकड़ लिया। जिसमें छह लड़कियां भी शामिल है। 

थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि मॉल में संचालित इस स्पा सेंटर पर गड़बड़ी की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने एक बोगस ग्राहक भेजा। इस ग्राहक ने मौके पर पहुंचकर स्पा सेंटर संचालक से अनैतिक कार्य के लिए कहा। जिसके लिए वो तैयार हो गया। लड़कियां भी पेश की गई। इस पर ग्राहक बनकर गए पुलिसकर्मी ने इशारा कर दिया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मौके से सात युवक और 6 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। देह व्यापार से अर्जित 17000 नगदी राशी और अनैतिक वस्तुएं बरामद की गई है। जिन युवतियों को गिरफ्तार किया गया वो नजदीकी राज्यों से है।


इन युवकों को किया गिरफ्तार

01. शोएब अख्तर पुत्र अजमल हुसैन 
02. रोहित कुमार चांवरिया पुत्र विनोद 
03. मोहित वाल्मिकी पुत्र श्रवण कुमार 
04. योगेश चांवरिया पुत्र ईश्वरदयाल 
05. प्रहलाद पुत्र पुनमचन्द 
06. सईद अनवर पुत्र हफिजुर रहमान 
07. शिवम बड़वा पुत्र ताराचन्द 

थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम का धंधा चल रहा था। थानाधिकारी शर्मा के अनुसार यह स्पा राकेश नाम के व्यक्ति का है।पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक युवतियों पर पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जाँच गंगाशहर सीओ शालिनी बजाज द्वारा की जाएगी।








Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562