Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: मां ने 18 माह के बेटे के साथ कुंड में कूदकर दी जान, डेढ़ माह पूर्व स्प्रे चढ़ने से पति की हुई थी मौत...

India-1stNews




बीकानेर: मां ने 18 माह के बेटे के साथ कुंड में कूदकर दी जान, डेढ़ माह पूर्व स्प्रे चढ़ने से पति की हुई थी मौत...

बीकानेर@ जिले के श्री डूंगरगढ़ के उदरासर गांव में एक माह पहले हुई पति की मौत के बाद पत्नी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। गांव उदरासर में एक माह पहले केशराराम मेघवाल की स्प्रे चढ़ने से मौत हो गई थी।  जिससे आहत उसकी पत्नी मंजू ने अपने डेढ साल के बेटे के साथ पीहर के बाखल में बने कुंड में कूदकर जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से अवसाद में चल रही मंजू आज जब अपने कमरे में नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने जब कुंड के आसपास तलाश शुरू की तो उन्हें कुंड में मंजू और उसके डेढ़ साल के पुत्र के शव तैरते मिले। परिजनों ने इसकी सूचना श्री डूंगरगढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर श्री डूंगरगढ़ की सीएचसी में रखवाया जहां दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562