Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नाबालिग बालिका ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर: नाबालिग बालिका ने फांसी लगा कर की आत्महत्या


बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव जैसलसर में एक 15 वर्षीय बालिका ने खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर हैडकांस्टेबल भगवानाराम मौके पर पहुंचें एवं शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। हैडकांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि जैसलसर निवासी प्रकाशनाथ जोगी का खेत गांव से निकलते ही स्थित है। जहां उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी ने खुद को खेत में लगे एक बैर के पेड़ पर फांसी लगा ली। प्राथमिक जानकारी में बालिका के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आ रही है। पुलिस आगामी कार्रवाही में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement