Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर में चला पिला पंजा, पर थी खानापूर्ति,  रतनबिहारी पार्क के पास फिर वही हालात

India-1stNews




गंगाशहर में चला पिला पंजा, तोड़े अतिक्रमण, पर थी खानापूर्ति, 
रतनबिहारी पार्क के पास फिर वही हालात


बीकानेर नगर निगम ने एक बार फिर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। आज गंगाशहर में मुख्य बाजार में दुकानों के आगे रखा सामान निगम के दस्ते ने कब्जे में लिया। कई जगह अतिक्रमण को तोड़ा गया। पर छजे नही तोड़े गए। ना ही नालों पर बने रेम्प और चौकी पर कुछ किया।

नगर निगम ने बुधवार को गंगाशहर के मुख्य बाजारों में दुकानों के आगे पड़े बैनर, दुकान का सामान आदि उठाकर अपने कब्जे में लिया। अब पैनल्टी जमा कराने पर ही ये सामान वापस दुकानदारों को दिया जा सकेगा। निगम दस्ते के पहुंचने के साथ ही दुकानदारों ने सामान उठाकर अंदर रखना शुरू कर दिया।

हालांकि बहुत ज्यादा सामान जब्त नहीं किया गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जानी अभी शेष है। दुकानों के आगे छज्जे बने हुए हैं, उन्हें नहीं हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने यहां चौकी और सीढियां भी निकाल रखी है, उन्हें भी नहीं हटाया गया।

इन बाजारों पर ध्यान नहीं

बीकानेर के तौलियासर भैरुजी गली में पूर्व संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने कब्जे हटवाये थे लेकिन अब बाजार की हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो चुकी है। दुकानदारों ने सड़क का अधिकांश हिस्सा कब्जे में ले लिया है। अपनी दुकान के बाद आगे के हिस्से पर अलग ही दुकान शुरू कर दी है। तीन पहिया या चार पहिया तो दूर यहां बाइक पर जाना भी अब मुश्किल हो गया है।

रतनबिहारी पार्क के पास

रतन बिहारी पार्क के पास से बड़ा हनुमान मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर स्थायी रूप से फल फ्रूट वालों का कब्जा तीन दिन पहले हटाए गए थे। अब वही हालत फिर से बन रहे है यहां चार पहिया वाहन निकालने नहीं देते लेकिन गाड़े वाले स्थायी रूप से खड़े रहते हैं। कुछ ने तो डागा बिल्डिंग के अब नया स्थान बना लिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement