Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नजर हटते ही महिला ने दिखाई हाथ की सफाई, सोने-चांदी के जेवरात किए पार

India-1stNews




बीकानेर: नजर हटते ही महिला ने दिखाई हाथ की सफाई, सोने-चांदी के जेवरात किए पार


बीकानेर@ एक शातिर महिला ने हाथ की सफ़ाई दिखाते हुए दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान से गहनें चोरी कर लिए। दुकानदार को चोरी की वारदात का बाद में पता चला जब महिला लाखों रुपए के गहनें चोरी कर गायब हो गई। घटना महाजन थाना क्षेत्र की है। 

महाजन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायण चन्द सोनी पुत्र सांवर मल उम्र 52 साल निवासी वार्ड न.7 महाजन की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि 25 जून को शाम 6 बजे दो महिला बच्चे के साथ उसकी दुकान में आई और उसे बातो में उलझा लिया।नज़र हटते ही एक महिला ने सोने चांदी का सामान 6 जोड़ी बिछुआ एवं 2 फुलड़ा सोने का चोरी कर लिया। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने लिखित रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर महिला की पड़ताल शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562