Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पुलिस को देख भागा, आधा किलो अफीम बरामद, बाइक भी जब्त

India-1stNews




बीकानेर: पुलिस को देख भागा, आधा किलो अफीम बरामद, बाइक भी जब्त

बीकानेर@ नशे के अवैध करोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती का असर यह है कि हर दिन कोई न कोई नशा कारोबारी मादक पदार्थों के साथ पुलिस की चपेट में आ रहा है। बीती रात भी कुछ यूं ही पुलिस को देखकर भागते एक युवक को पकड़ा तो उसके पास नशीला पदार्थ मिला।

कोटगेट पुलिस ने रानीबाजार इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे अवैध मादक पदार्थ अफीम दूध और एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा अपनी टीम के साथ रात्रीकालीन गश्त पर थे। इस दौरान रानी बाजार पुलिस पट्टी पेड़ा रोड रेलवे वासिंग सेंटर के पास से एक शख्स गोगागेट घूमचक्कर के पास नायकों का मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय कमल छीपा पुत्र श्यामलाल छीपा को देखा। तभी वह पुलिस जाप्ते को देखकर अचानक हड़बड़ा कर मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस ने उसे रुकवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे अवैध मादक पदार्थ 500 ग्राम अफीम दूध मिला। पुलिस ने अफीम दूध और मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 07 एसई 3915 को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबद्ध कर लिया। गिरफ्तार शख्स से थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली द्वारा अवैध मादक पदार्थ क्रय-विक्रय के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा हैं।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562