Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कलयुग में दरकते रिश्तों की दास्तां, पिता ने की पुत्र की हत्या

India-1stNews




बीकानेर: कलयुग में दरकते रिश्तों की दास्तां, पिता ने की पुत्र की हत्या

बीकानेर@ गजनेर इंदों का बाला गांव में एक खेत में काम रहे पिता ने अपने ही बेटे को शराब के नशे में मार डाला। इस संबंध में खेत मालिक श्रीगंगानगर के चूनावढ़ निवासी भरत सिंह राजपूत ने गजनेर थाने में मामला दर्ज करवाया है। भरत सिंह ने बताया कि वह कोलायत के टेचरी फांटे पर ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता है। उसने इंदों का बाला गांव में पांच बीघा जमीन ले रखी है। दस दिन पहले ही उसने अपने जानकार फूलचंद की सिफारिश पर हरियाणा के जिंद निवासी सुरेश चंद जाट को काश्त करने के लिए खेत में रखा था। वह अपने बेटे दिलावर के साथ वहीं रह रहा था। रविवार को फूलचंद का फोन आया कि उसके खेत में सुरेश और दिलावर शराब पीकर लड़ रहे हैं। वह मौके पर गया तो देखा दिलावर का शव कमरे के फर्श पर पड़ा था, वहां खून बिखरा हुआ था। हत्या के बाद सुरेश खेत में बैठा था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562