Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शराब के ठेके में मिला शव, पीट पीटकर हत्या का आरोप, कॉल कर कहा बॉडी ले जाओ

India-1stNews




बीकानेर: शराब के ठेके में मिला शव, पीट पीटकर हत्या का आरोप, कॉल कर कहा बॉडी ले जाओ

बीकानेर में एक अधेड़ की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मौत शराब के ठेके में होना बताया गया है। आरोप है कि शराब दुकान संचालक ने पीट-पीटकर रात में ही मार डाला। शव को दुकान में बंद कर चले गए। सुबह परिवार वालों को बताया कि अपने परिजन की बॉडी ले जाओ। अब आक्रोशित लोगों ने मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। आपोपियों को गिरफ्तार कर वांछित कार्रवाई नहीं करने तक शव उठाने को तैयार नहीं है।


ये है मामला
लगभग 50 वर्षीय गणेश प्रजापत की मौत हुई है। बताया जाता है कि परिजन रातभर से उसे तलाश कर रहे थे। सुबह एक फोन आया कि गणेश का शव शराब की दुकान में पड़ा है। परिजन का कहना है है कि पूगल रोड रेलवे बाइपास पर संचालित जय भवानी वाइंस की अवैध ब्रांच पर गए तो दुकान बंद थी। शटर खुलवाकर देखा तो अंदर गणेश अचेत था। बेहोश समझकर हॉस्पिटल ले गए तो डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

पीट-पीटकर हत्या का आरोप
प्रजापति हीरो संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा नेता एडवोकेट अशोक प्रजापत का आरोप है कि चंदू माली और उसके साथियों ने रात को गणेश को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। उसका शव दुकान में बंद कर चले गए। सुबह उन्होंने ही फोन कर बताया कि हमने गणेश मार दिया, बॉडी ले जाओ। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

मोर्चरी के आगे धरना
एडवोकेट अशोक प्रजापत की अगुवाई में मृतक गणेश प्रजापत के परिजन और प्रजापत समाज के प्रतिनिधि पीबीएम हॉस्पिटल में मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हत्या के आरोपियों को उन्ही धाराओं में गिरफ्तार करो और वांछित कार्रवाई करो। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। समझाइश के प्रयास हो रहे हैं लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562