Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

भीनासर में पानी की किल्लत से आमजन परेशान, हेमंत कातेला के नेतृत्व में वार्ड वासियो ने किया प्रदर्शन

India-1stNews





भीनासर में पानी की किल्लत से आमजन परेशान, हेमंत कातेला के नेतृत्व में वार्ड वासियो ने किया प्रदर्शन




बीकानेर@ भीनासर के वार्ड न 7 मे गत कई वर्षों से पानी की किल्लत से वार्डवासी परेशान हो गए। कार्यवाही के अभाव मे नाराज वार्डवासियो ने जलदाय विभाग के विरूद्व जमकर नारेबाजी कर समय पर पेयजल सप्लाई की मांग की। ग्रामीणोने आरोप लगाया कि उपखंड अधिकारी व जलदाय विभाग के अधिकारियो को ज्ञापन देने व समस्या से अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नही हुआ।


हेमंत कातेला ने बताया की भीनासर वार्ड न 7 पेट्रोल पंप के पीछे के क्षेत्र में वर्षो से पानी की  किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार उच अधिकारियो को अवगत करवाने के बाद भी कार्य नहीं हुआ उसको लेकर आज अति. जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर करने को कहा अगर समय रहते कार्यवाही नहीं की तो वार्ड वासियो द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा जिसकी  जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

वार्डवासियो ने बताया कि मंहगे दामो मे पानी के टैंकर मगवाए जाने को वार्डवासी मजबूर है. वार्डवासी-गत दो माह से पानी की समस्या के समाधान के लिए घूम रहे है। प्रशासनिक अधिकारियो व जलदाय विभाग के अधिकारियो को कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन आज दिन तक हमारी सुनवाई नही हुई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562