Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पानी की टंकी पर जहर की बोतल लेकर चढ़े भीम सेना के प्रदेशाध्यक्ष

India-1stNews




बीकानेर: पानी की टंकी पर जहर की बोतल लेकर चढ़े भीम सेना के प्रदेशाध्यक्ष

बीकानेर@ वाल्मीकि बस्ती में बनी पानी की टंकी पर जहर की बोतल लेकर चढ़े दो युवक। बताया जा रहा है की भीमसेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेघवाल नोसरिया और उनके साथ एक समर्थक सुखराम श्रीडूंगरगढ़ में वाल्मीकि बस्ती में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया है। उन्होंने डीजीपी जयपुर, जिला कलेक्टर बीकानेर को ज्ञापन भेजकर स्थानीय पुलिस पर अनेक आरोप लगाए है। मेघवाल ने वीडियो वायरल करते हुए बताया कि वह जहर की बोतल लेकर चढ़ा है। उसने स्वयं की दी तीन परिवाद में मुकदमे दर्ज नहीं होने और परिवाद में दिए आरोपियों को थाने बुलाकर उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाए है। मेघवाल ने अपनी परिवाद पर मुकदमें दर्ज कर जांच सीआईडी सीबी को देने की मांग की है। उन्होंने स्वयं की जान पर खतरा होने की बात कहते हुए न्याय नहीं मिलने पर अपनी जान देने की बात कही है।



WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement