Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा, जानें किस नेता को मिला कौन सा मंत्रालय

India-1stNews




मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा, जानें किस नेता को मिला कौन सा मंत्रालय


दिल्ली@ मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार शाम 6:30 बजे किया गया। अमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क मंत्री बनाया गया है। एस जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय ही रहेगा।


शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क मंत्री परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।

राजस्थान के मंत्रियों में गजेंद्र सिंह शेखावत का इस बार मंत्रालय बदल गया है। जलशक्ति की जगह उन्हें पर्यटन और कला संस्कृति और भूपेंद्र यादव को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अर्जुनराम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के साथ संसदीय कार्य मंत्रालय मिला है।

---किसके हिस्से कौन-सा मंत्रालय---
- अमित शाह को मिला गृह मंत्रालय 
- राजनाथ सिंह को मिला रक्षा मंत्रालय 
- जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
- नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय 
- निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय
- एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय 
- अश्विनी वैष्णव को मिला रेल मंत्रालय और सूचना प्रशारण मंत्री  
- अजय टम्टा सड़क परिवहन राज्य मंत्री बने 
- हर्ष मल्होत्रा को परिवहन राज्य मंत्रालय 
- मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री बनाया गया. 
- हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय
- शिवराज सिंह चौहान कृषी मंत्रालय
- शोभा करंदलाजे के एमएसएमई राज्य मंत्री होंगी
- जीतन राम मांझी को एमएसमई (MSME) मंत्रालय 
- धर्मेंद्र प्रधान को मानव संसाधन मंत्रालय का जिम्मा 
- भूपेंद्र यादव को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का जिम्मा 
- पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी 
- गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय का जिम्मा 
- किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्रालय का जिम्मा 
- राममोहन नायडू का नागरिक उड्डयन मंत्रालय का जिम्मा 
- सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय का जिम्मा 
- मनसुख मांडविया को खेल एवं श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी 
- तोखन साहू को शहरी विकास राज्य मंत्री
- श्रीपद नाईक को ऊर्जा राज्य मंत्री
- चिराग पासवान को खेल मंत्री
-अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement