Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कार बाइक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार एक बालिका सहित तीन की मौत

India-1stNews




बीकानेर: कार बाइक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार एक बालिका सहित तीन की मौत

बीकानेर। जिले के देशनोक थाना इलाके में कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पलाना ओवरब्रिज पर बाइक-कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी तीनो बाइक सवारों को मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची। देशनोक पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार तीनो बाइक सवार नाल निवासी हैं। मृतकों में दो पुरुष व एक आठ साल की बच्ची बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त प्रकाश चंद व टेकचंद कुम्हार एवं आठ वर्षीय बच्ची माया निवासी नाल के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि बाइक देशनोक की ओर आ रही थी जबकि कार बीकानेर की ओर जा रही थी। तीनो मृतकों के शव पीबीएम की मोर्चरी रूम में रखवाए गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement