Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पार्क में नशेड़ियों का जमावड़ा, पुलिस पर किया हमला, दी गालियां

India-1stNews




बीकानेर: पार्क में नशेड़ियों का जमावड़ा, पुलिस पर किया हमला, दी गालियां

बीकानेर@  उपद्रवी और नशेबाज लड़कों को पार्क में नशा करने से रोकना पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ा। पुलिस को शिकायत मिली थी कि जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पब्लिक पार्क में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर पुलिस ने युवकों को पार्क में नशा करने से मना किया। नशे में धुत्त इन युवकों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। नशेड़ी युवकों ने पुलिसवालों को भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले के बाद पुलिसवाले वहां से अपनी जान बचाकर वहां से भागते हुए भी दिखे। हालांकि बाद में पुलिस कर्मियों ने इन युवकों को दबोच लिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562