Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 46 किलों डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, कार और एस्कोर्ट कर रही बाइक भी जब्त

India-1stNews




बीकानेर: 46 किलों डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, कार और एस्कोर्ट कर बाइक भी जब्त

बीकानेर पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में पूगल पुलिस थाना की ओर से कार्यवाही करते हुए दो जनों को 46 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है. एक आरोपी कार में डोडा पोस्ट लेकर बेचता हुआ जा रहा था तो दूसरा उसे मोटरसाइकिल पर एस्कॉर्ट कर रहा था.

एसपी तेजस्विनी गौतम ने कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि पूगल थाना पुलिस द्वारा भारत माला हाइवे पर दो युवकों पवन सिंह व कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है. जिसमें से एक युवक कार पर में डोडा पोस्त बेच रहा था और दूसरा बाइक पर उसके लिए एस्कोर्ट कर रहा था. पुलिस ने को भारत माला रोड से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक घड़साना के रहने वाले हैं. पूगल थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने ये कार्रवाई की है. एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है.


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement