Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 15 वर्षीया किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर जिले में आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासतौर पर किशोर या युवा उम्र के लड़के-लड़कियां भी अपनी जिंदगी खुद के हाथों खत्म करते जा रहे हैं। फिर ऐसा ही एक मामला देशनोक में सामने आया है।

देशनोक के 25 नंबर वार्ड निवासी बिशनाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसकी भतीजी ने फंदे पर झूलकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक 15 वर्ष की किरण पुत्री कालूराम मेघवाल ने 30 जुलाई की रात को आत्महत्या की। सहायक उपनिरीक्षक हनुमंत को मामले की जांच सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562