Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नो तंबाकू डे पर धड़ले से मिल रहा है गुटखा, खानापूर्ति में सात के काटे चालान

India-1stNews




बीकानेर: नो तंबाकू डे पर धड़ले से मिल रहा है गुटखा, खानापूर्ति में सात के काटे चालान


बीकानेर@ हर महीने के अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग की मुहिम के अनुसार कोई भी तंबाकू उत्पादों की बिक्री नही कर सकता जबकि हर गली मोहल्ले में खुलेआम बिक्री परवान चढ़ी रहती है।फिर भी एक एरिया में खानापूर्ति कर के स्वास्थ्य विभाग अपनी वाह वाही लूट रहा है।। माह के आखिरी दिन को नो टोबैको डे के रूप में मनाते हुए स्वास्थ्य विभाग की जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम द्वारा जिले में तंबाकू विक्रेताओं को एक दिन तंबाकू बिक्री नहीं करने की समझाइश की गई। तंबाकू बेचने वालों पर कोटपा एक्ट 2003 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई भी की गई। पर ये ऊँट के मुंह में जीरा जैसी कहावत चरितार्थ करती है।जब आज हमनें कई इलाकों में देखा की बिना रोकटोक के हर मोहल्लों में गुटका सिगरेट आराम से बेचा जा रहा था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा स्टेशन रोड तथा आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कई जागरूक पान विक्रेताओं ने अपनी दुकान स्वत: बंद रखी। टीम ने कुल 7 चालान काटे और माह के अंतिम दिन तंबाकू बिक्री बंद रखने की समझाईश की। गठित टीम में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार रविंद्र सिंह शेखावत और कमल कुमार पुरोहित शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562