Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 17 वर्षीय नाबालिग ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की

India-1stNews




बीकानेर: 17 वर्षीय नाबालिग ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की

बीकानेर@ जिले में युवाओं द्वारा आत्महत्या करने की बढ़ती प्रवृत्ति खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुकी है। नशा, तनाव, असफलता, रिजेक्शन नहीं झेल पाने के मामलों में युवाओं द्वारा खुदकुशी कर लेना आम बात बनती जा रही है और ये बनती धारणा न हमारे सामाजिक ताने-बाने बल्कि हमारे भविष्य के लिए भी एक बड़ा खतरा बन रही है।

ऐसा ही एक मामला आज खारा औद्योगिक क्षेत्र में सामने आया है जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक सुदीप बर्मन कुचबिहार का रहने वाला बताया जा रहा है जो यहां खारा में अपने भाई के साथ रह रहा था। मृतक के भाई सजल बर्मन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले में मर्ग दर्ज की गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562