Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पाशो पर लगा रहे थे दाव 4 लाख की नगदी के साथ 15 गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ नया शहर थाना इलाके में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थूसर गेट के पास की है। जहां पर बेणीसर बारी के बाहर प्रकाश वाल्मीकि के घर में जुआ चल रहा था। पुलिस डीएसटी ने कार्यवाही करते हुए 15 लोगों को लगभग 4 लाख की नकदी सहित पकड़ा है। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस, डीएसटी ने बेणीसर बारी के बाहर प्रकाश वाल्मीकि के घर में दबिश दी। जहां से करीब 14 लोगों को पकड़ा है। ये सभी पासो पर दांव लगा रहे थे। पुलिस को इनके पास से जुए के चार लाख रूपए जब्त किए है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562