Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक बच्ची गंभीर घायल, जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना

India-1stNews




बीकानेर: सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक बच्ची गंभीर घायल, जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना

बीकानेर। सड़क हादसे में पाँच लोगों की जान जाने की सूचना मिल रही है। जानकारी के अनुसार महाजन थाना क्षेत्र के जैतपुर के पास भारतमाला रोड़ पर हुआ है। जहां पर ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप घायल हो गई है। एक अब तक कार में फंसा हुआ है। खबर मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर रवाना हो गये।

जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक बताया जा रहा है कि ट्रक में कार बुरी तरीके से फंस गयी। जिसे निकालने का प्रयास जारी है। मृतकों की पहचान के बारे में अभी तक किस प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।मौके पर महाजन पुलिस पहुंच गई है। टोल नाके की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement